By Prabhasakshi News Desk | Nov 16, 2024
गडचिरोली (महाराष्ट्र) । महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर धारावी झुग्गी पुनर्विकास परियोजना के बारे में की गई टिप्पणी को लेकर ‘‘गरीब विरोधी’’ होने का आरोप लगाया। अमरावती में एक चुनावी रैली के दौरान गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया कि धारावी में करोड़ों रुपये की जमीन उद्योगपति गौतम अदाणी को दे दी गई। वहीं, आरोपों का जवाब देते हुए फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस यह सुनिश्चित करना चाहती है कि गरीब लोग गरीब ही रहें।