RRB Group D भर्ती: लाखों युवाओं को बड़ी राहत, 21900+ Vacancy के लिए Last Date बढ़ी, तुरंत करें अप्लाई

By दिव्यांशी भदौरिया | Mar 03, 2026

सरकारी नौकरी के लिए दिन-रात मेहनत करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। 10वीं पास जो भी उम्मीदवार रेलवे ग्रुप डी भर्ती का फॉर्म नहीं भर पाए हैं, उन लोगों को बता दें कि, आरआरबी ने 21997 पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी है। इस भर्ती में पहले 2 मार्च 2026 तक आवेदन किया जा सकता था लेकिन अब रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) लास्ट डेट को बढ़ाकर 9 मार्च तक कर दिया है। इसके अलावा, एप्लिकेशन फीस 4 मार्च की जगह 11 मार्च 2026 तक भरी जा सकती है। अब आप आराम से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। 

आरआरबी ग्रुप डी के लिए योग्यता

- इच्छुक उम्मीदवारों ने किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं पास/मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो।

- 10वीं पास होने के साथ ही आईटीआई करने वाले उम्मीदवार ही इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

- इसके अलावा,आवेदक की उम्र न्यूनतम 18-33 साल तक होनी चाहिए। एज लिमिट 1 जनवरी 2026 के आधार पर ही मानी जाएगी। वहीं, अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों की डेट ऑफ बर्थ 2 जनवरी 1993 से पहले की नहीं होनी चाहिए।

RRB ग्रुप डी भर्ती का फॉर्म कैसे भरें?

- इस भर्ती के लिए सबसे पहले आपको आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाना होगा।

- अगर आप पहली बार फॉर्म भर रहे हैं, तो पहले Create an Account टैब पर जाएं।

- इसके बाद, अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी जैसी डिटेल्स के साथ बेसिक जानकारियां भी भर दें। 

- अब रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए लॉगइन करें।

- इसके बाद अपना नाम, पिता का नाम/ माता का नाम, जन्मतिथि, कैटेगिरी, उम्र, शिक्षा, आईटीआई संबंधित सभी डिटेल्स को दर्ज करें।

- अब अपने हस्ताक्षर और पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ स्कैन करके अपलोड कर दें।

- अपनी कैटेगिरी के अनुसार एप्लिकेशन फीस भरें और आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें। 

प्रमुख खबरें

IPO Market में जबरदस्त हलचल: अगले हफ्ते 5 कंपनियां जुटाएंगी ₹7,443 करोड़, Investors के लिए बड़ा मौका

Maruti Suzuki का ₹35,000 करोड़ का Investment Plan: 5 साल में 63 लाख कारों की बिक्री का है महा-लक्ष्य

Galle Test से पहले Team India में बड़ा फेरबदल, Sai Sudharsan की जगह Sarfaraz Khan को मिली जिम्मेदारी

Shubman Gill फिट, Yashasvi Jaiswal का जलवा, Sri Lanka के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन