फड़णवीस ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस पेश किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2021

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेन्द्र फड़णवीस ने राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर झूठे इल्जाम लगाने का आरोप लगाते हुए बुधवार को उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस पेश किया। फड़णवीस ने विधानसभा में कहा कि देशमुख ने मंगलवार को सदन में उनपर 2018 में अन्वय नाइक आत्महत्या पर पर्दा डालने का आरोप लगाया। अलीबाग के रहने वाले इंटीरियर डिजाइनर नाइक ने साल 2018 में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले के संबंध में पत्रकार अर्णब गोस्वामी को गिरफ्तार किया गया था।

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद का नाम बदलने पर बोले उद्धव ठाकरे, ये अधिकार केंद्र का है राज्य सरकार का नहीं

फड़णवीस ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने अपने फैसले में स्पष्ट रूप से कहा है कि राज्य सरकार ने आत्महत्या के लिये उकसाने से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है, जो प्रथम दृष्ट्यागलत है। उन्होंने कहा, देशमुख ने जो कहा है वह अदालत की अवमानना है। साथ ही इसका मकसद विधायक के तौर पर मुझे मेरे कर्तव्यों का पालन करने से रोकने के समान है। विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरि जरवाल ने कहा कि वह नोटिस पर विचार के बाद उचित फैसला लेंगे।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

U-19 World Cup सेमीफाइनल में भारत का दबदबा, अफगानिस्तान के खिलाफ रनचेज़ में दिखी आक्रामकता

India-Pakistan मैच पर PCB को ICC का अल्टीमेटम, T20 World Cup से बाहर होने का बड़ा खतरा

Virat-Rohit के World Cup 2027 भविष्य पर MS Dhoni का बड़ा बयान, कहा- उम्र नहीं, Fitness देखो

MS Dhoni का बड़ा खुलासा, बताया क्यों नहीं बनेंगे Cricket Commentator, बोले- आंकड़े याद नहीं रहते