Sanjay Raut का आरोप, महाराष्ट्र की छवि खराब कर रहे हैं फडणवीस, वर्तमान सरकार भ्रष्ट नेताओं से भरी है

By अंकित सिंह | Jul 12, 2023

महाराष्ट्र की राजनीति में सियासी हलचल लगातार जारी है। जब से अजित पवार शिंदे और फडणवीस कीसरकार में शामिल हुए हैं, तब से राजनीति और तेज हो गए हैं। इन सब के बीच शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा है। उन्होंने फडणवीस पर महाराष्ट्र को बदनाम करने का आरोप लगा दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि वर्तमान सरकार में बहुत सारे नेता भ्रष्टाचारी हैं। आपको बता दें कि देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना यूबीटी के बीच जुबानी जंग लगातार जारी रहता है। 

इसे भी पढ़ें: Maharashtra: विभागों के बंटवारे को लेकर खींचतान जारी, अजित पवार की इस मांग ने बढ़ाई शिंदे-फडणवीस की टेंशन

भाजपा अब वाजपेयी के दौर वाली नहीं

शिवसेना (यूबीटी) ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर नए सिरे से हमला करते हुए उन्हें एक बार फिर ‘दागी’ करार दिया और आरोप लगाया कि वह राज्य में सांस्कृतिक दरिद्रता लाने वालों की ‘ओछी’ वकालत कर रहे हैं। शिवसेना (यूबीटी) ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में प्रकाशित संपादकीय में फडणवीस से पूछा कि उनकी सरकार में शामिल हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार, छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल और हसन मुशरिफ दागी हैं या बेदाग हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व में पवार और मुशरिफ के ठिकानों पर धन शोधन के मामलों में छापेमारी की थी। संपादकीय में पार्टी ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना के विधायकों के खिलाफ दर्ज उन मामलों की स्थिति के बारे में भी पूछा जिनकी जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर रहा है। 

प्रमुख खबरें

नाना पाटेकर के निधन पर अमिताभ बच्चन ने व्यक्त किया गहरा शोक! कहा- अद्वितीय कलाकार और सच्चे समाजसेवी को नमन

Assam की नगांव Lok Sabha सीट पर उपचुनाव की मतगणना शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

फरीदाबाद में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान हंगामा! इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में दो महिला नेता आपस में भिड़ीं, मारे थप्पड़

बजरंग दल के 42 साल पूरे, VHP प्रवक्ता Vinod Bansal बोले- सेवा और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध