Devendra Fadnavis Birthday: बीजेपी कैडर को फडणवीस का संदेश, मेरे जन्मदिन को 'सेवा दिवस' के रूप में मनाएं

By अभिनय आकाश | Jul 21, 2023

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का जन्मदिन 22 जुलाई को 'सेवा दिन' के रूप में मनाया जाएगा। यह फैसला खुद फडणवीस ने लिया और अपने समर्थकों से आग्रह किया कि वे उनके जन्मदिन पर कोई कार्यक्रम आयोजित न करें। इसके बजाय, उन्होंने उनसे उस दिन को सेवा दिवस के रूप में मनाने के लिए कहा है। यह निर्णय रायगढ़ जिले के इरशालवाड़ी में भूस्खलन के मद्देनजर आया है, जहां 20 लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने कहा कि हमने पार्टी के 50,000 लोगों की भर्ती करने का फैसला किया है जो मरीजों की सेवा करेंगे और चिकित्सा शिविर आयोजित करेंगे।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra: 7 जुलाई से शुरू होगा मानसून सत्र, कैबिनेट विस्तार को लेकर अनिश्चितता बरकरार

वह 1999 से राज्य विधानसभा के सदस्य हैं। फडणवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। 2013 में, उन्हें राज्य भाजपा अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया और सुनिश्चित किया कि संगठन 2014 के विधानसभा चुनाव में 288 सीटों में से 122 सीटों के साथ महाराष्ट्र में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरे।

प्रमुख खबरें

Hansi Flick के आते ही Barcelona में बड़े बदलाव की आहट, नई Team बनाने का प्लान हुआ तैयार

Priyansh Arya की तूफानी Batting ने जीता दिल, दिग्गज Ashwin ने भी बांधे तारीफों के पुल

Abhishek Sharma की विस्फोटक Century, T20 Record में Virat Kohli के बराबर पहुंचे, Hyderabad का बड़ा स्कोर

Imphal में फिर तनाव, मशाल Rally के दौरान Security Forces से भिड़े प्रदर्शनकारी, जमकर पत्थरबाजी