नक्सल लिंक मामले में साईबाबा की रिहाई पर SC की रोक पर बोले फडणवीस, आगे एक कानूनी लड़ाई होगी, सारी बातें कोर्ट के सामने लाएंगे

By अभिनय आकाश | Oct 15, 2022

सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को कथित नक्सल लिंक मामले में दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर जीएन साईंबाबा और पांच अन्य की रिहाई पर रोक लगा दी। सुप्रीम कोर्ट ने आज एक विशेष सुनवाई में बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर पीठ के 14 अक्टूबर के आदेश को निलंबित कर दिया । महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाई कोर्ट के नागपुर बेंच के उस निर्णय को स्थगित कर दिया जिसमें माओवादियों से संबंध रखने वाले प्रोफेसर जीएन साईबाबा को बरी कर दिया गया था।

इसे भी पढ़ें: ED की अर्जी खारिज, SC ने धनशोधन मामले में अनिल देशमुख को मिली जमानत को बरकरार रखा

इस फैसले को चुनौती देते हुए महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली महाराष्ट्र सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने मामले के आरोपियों को नोटिस जारी किया है. शीर्ष अदालत ने मामले को सुनवाई के लिए 8 दिसंबर को सूचीबद्ध किया है। उच्च न्यायालय ने साईंबाबा और पांच अन्य लोगों द्वारा दायर एक अपील की अनुमति दी, जिसमें ट्रायल कोर्ट के 2017 के फैसले को चुनौती दी गई थी और उन्हें आतंकवाद विरोधी कानून गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। 

प्रमुख खबरें

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने करूर भगदड़ को लेकर द्रमुक और पुलिस पर साधा निशाना

मूसलाधार बारिश के कारण पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी सड़क मार्ग से मुर्शिदाबाद पहुंचे

आजमगढ़ में पुरानी रंजिश में दादा-पोते की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

वेणुगोपाल ने राम मंदिर में चंदा चोरी के कथित मामले पर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर उठाए सवाल, न्यायालय की देखरेख में जांच की मांग की