फडणवीस ने चुनाव नहीं लड़ने को लेकर शरद पवार पर कसा तंज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 04, 2019

नागपुर। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने बुधवार को राकांपा प्रमुख शरद पवार द्वारा लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की हाल में की गयी घोषणा को लेकर उन पर तंज कसा तथा कहा, ‘‘भाजपा के खिलाफ उतरने वाली टीम के कप्तान ने खेलने से ही इंकार कर दिया।’’फडणवीस ने पूर्वी महाराष्ट्र के गोंदिया में एक चुनावी रैली को सम्बोधित करते हुए यह बात पवार का नाम लिये बिना कही।

इसे भी पढ़ें: Namo TV मामला: आयोग ने केन्द्र से मांगी जानकारी, कांग्रेस का लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप

उन्होंने कहा, ‘‘इसी तरह तथाकथित उप कप्तान प्रफुल्ल पटेल ने भी खेलने से मना कर दिया है। (राकांपा) समर्थक नाना पटोले अब नागपुर से लड़ रहे हैं जहां उनका बुरी तरह से हराना तय है और उनकी जमानत भी जब्त हो जाएगी।’’ पटोले नागपुर संसदीय क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी के विरूद्ध उतरे हैं। पटोले ने 2014 में भाजपा के टिकट पर पटेल को भंडारा-गोंदिया सीट से हराया था। बाद में वह इस्तीफा देकर भाजपा में आ गये।

प्रमुख खबरें

Hardik Pandya MI Exit? खराब प्रदर्शन के बाद IPL Trade Market में भारी डिमांड, KKR बना सबसे बड़ा दावेदार

Gold Prices में गिरावट: US Inflation और Interest Rates के संकेतों ने बढ़ाई निवेशकों की धड़कन

सऊदी-तुर्की-पाकिस्तान के Makkah Defense Pact पर बोले पूर्व राजनयिक, West Asia में अमेरिका के घटते प्रभाव का संकेत

किसानों को मिलेगी Quality Inputs: कृषि मंत्री Vijay Sinha ने दिए सख्त निर्देश, होगी कड़ी कार्रवाई