धारावी पुनर्विकास के लिए आशय पत्र वित्तीय क्षमता की पुष्टि के बाद ही दिया जाएगा: Fadnavis

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 21, 2023

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि अडाणी समूह को धारावी पुनर्विकास के लिए आशय पत्र (एलओआई) परियोजना के क्रियान्वयन के लिए उसकी वित्तीय क्षमता की पुष्टि के बाद ही सौंपा जाएगा। कांग्रेस विधायक वर्षा गायकवाड़ ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद इस परियोजना को लेकर चिंता जताते हुए यह बात उठाई थी। इसके जवाब में उपमुख्यमंत्री ने यह आश्वासन दिया। गायकवाड़ ने यह भी पूछा कि क्या इस परियोजना के लिए नई निविदा निकाली जाएगी। इस पर फडणवीस ने कहा कि निविदा की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी थी।

उन्होंने कहा कि इसके लिए वैश्विक निविदा निकाली गई और तीन पक्षों ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी। दो पक्षों की बोली उचित पाई गई। ऊंची बोली लगाने वाले को यह अनुबंध दिया गया। फड़णवीस ने कहा, ‘‘यह कहना गलत है कि प्रक्रिया में खामी थी। अभी आशय पत्र नहीं दिया गया है।’’ अडाणी समूह नवंबर, 2021 में 259 एकड़ में फैली धारावी पुनर्विकास परियोजना के लिए सबसे बड़ा बोलीदाता बनकर उभरा था। इसने परियोजना के लिए 5,069 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी जबकि डीएलएफ की बोली 2,025 करोड़ रुपये की थी।

प्रमुख खबरें

New Zealand की आसान जीत, जैकब डफी ने झटके पांच विकेट और वेस्टइंडीज पर दबदबा

Vinesh Phogat की दमदार वापसी, 18 माह बाद कुश्ती में लौटेंगी, लॉस एंजेलिस 2028 की करेंगी तैयारी

Lionel Messi India Tour 2025: मेसी का भारत दौरा शुरू, चैरिटी शो और 7v7 मैच में लेंगे हिस्सा

IndiGo Flight Crisis: डीजीसीए ने सीईओ को तलब किया, जांच और मुआवज़े पर सवाल तेज