Kolhapur घटना पर बोले फडणवीस, कुछ ज़िलों में औरंगज़ेब की औलादें पैदा हुई हैं, इनके असली मालिक का पता लगा रहे

By अंकित सिंह | Jun 07, 2023

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में कुछ स्थानीय लोगों द्वारा कथित तौर पर औरंगज़ेब और टीपू सुल्तान की तस्वीर वाला सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो गया। इसके बाद कुछ हिंदू संगठनों ने इसका विरोध किया। विवादास्पद सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया गया। आज बंद के दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया जिससे इलाके में तनाव पैदा हो गया है। हालांकि, फिलहाल स्थिति शांत है। लेकिन दोषियों के खिलाफ लगातार पुलिस का एक्शन जारी है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का भी बयान सामने आया है।

इसे भी पढ़ें: कोरेगांव-भीमा हिंसा मामले की जांच कर रहे आयोग फडणवीस को समन करे : प्रकाश अंबेडकर

कोल्हापुर के पुलिस अधीक्षक महेंद्र पंडित ने बताया, ‘‘कुछ संगठनों ने कोल्हापुर बंद का आह्वान किया था और उनके कार्यकर्ता आज शिवाजी चौक पर जमा हुए थे। प्रदर्शन के बाद भीड़ लौट रही थी, तभी कुछ उपद्रवियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी जिसकी वजह से पुलिस को उनके खिलाफ बल प्रयोग करना पड़ा।’’ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उन्होंने शांति व्यवस्था कायम रखने और प्रदर्शन समाप्त करने की अपील की।

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें