गोवा में सिंह गर्जना करने गई पार्टी को मिले नोटा से भी कम वोट, बीजेपी की जीत के बाद बोले फडणवीस, असली लड़ाई मुंबई में है

By अभिनय आकाश | Mar 11, 2022

गोवा विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता और गोवा चुनाव के प्रभारी देवेंद्र फडणवीस का मुंबई के नरीमन पॉइंट में पार्टी द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। बीजेपी के प्रदेश कार्यालय के बाहर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ देवेंद्र फडणवीस का स्वागत किया। इसके बाद देवेंद्र फडणवीस ने मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एक अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब असली लड़ाई मुंबई में होगी। देवेंद्र फडणवीस ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि हमने मैदान में उतरने की तैयारी शुरू कर दी है। 

इसे भी पढ़ें: Goa Election Results: भाजपा 18 सीटों पर आगे, एमजीपी के समर्थन से तीसरी बार सरकार बना सकती है भाजपा

बता दें कि गोवा में बीजेपी ने चौंकाने वाला प्रदर्शन करते हुए फिर से न केवल सत्ता में वापसी की है बल्कि इस वो सूबे में सबसे बड़ी पार्टी भी बनकर सामने आई है। गोवा में बीजेपी ने 40 में से 20 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसके साथ ही एमजीपी ने भी उन्हें समर्थन पत्र दिया है। गोवा में बीजेपी प्रभारी देवेंद्र फडणवीस को जब गोवा चुनाव प्रभार सौंपा गया तो किसी को अंदाजा नहीं था कि बीजेपी इतनी सीटें जीतेगी। गोवा में जीत के बाद देवेंद्र फडणवीस ने 2024 में महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन का दावा किया है।

प्रमुख खबरें

Ram Mandir फंड पर घमासान: Uddhav Thackeray का BJP पर वार, 5 जुलाई से राम रक्षा आंदोलन

Baby Do Die Do Review: बिना बोले Huma Qureshi ने आँखों से लिखा अभिनय का नया व्याकरण, चंकी पांडे का खौफनाक ट्रांसफॉर्मेशन

Venezuela Earthquake के 8 दिन बाद मलबे से जिंदा निकला Security Guard, दुनिया हैरान

पंजाब कांग्रेस में गहराया नेतृत्व संकट, Channi vs Warring की लड़ाई से 2027 चुनाव पर खतरा?