BMC Poll 2026 । महायुति का 'वचननामा' जारी, महिलाओं को 5 लाख का Loan, झुग्गी-मुक्त Mumbai का वादा

By एकता | Jan 11, 2026

मुंबई महानगरपालिका चुनावों के लिए बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और एनसीपी के गठबंधन 'महायुति' ने रविवार को अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत कई बड़े नेता मौजूद थे। गठबंधन ने मुंबईकरों को लुभाने के लिए कई बड़ी योजनाओं का ऐलान किया है।

इसे भी पढ़ें: Somnath Swabhiman Parv में गरजे PM Modi, बोले- आक्रांता मिट गए, पर हमारा सोमनाथ आज भी अडिग है

मराठी मानुष की वापसी

उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि जो मराठी लोग मुंबई छोड़कर बाहर चले गए हैं, उन्हें वापस लाने के लिए विशेष योजनाएं बनाई जाएंगी।

सीएम ने विरोधियों पर निशाना साधा

घोषणापत्र लॉन्च के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे पर तंज कसते हुए कहा कि महायुति केवल राजनीति नहीं, बल्कि हिंदुत्व और विकास को प्राथमिकता देती है। उन्होंने 'जन्म प्रमाण पत्र घोटाले' का जिक्र करते हुए कहा कि अवैध रूप से रह रहे लोगों के लिए 'डिटेंशन सेंटर' बनाने की जमीन मिल गई है और इस पर तेजी से काम चल रहा है।

इसे भी पढ़ें: 108 घोड़े, शंख-डमरू की गूंज... Somnath में PM Modi ने ऐतिहासिक Shaurya Yatra से दिया अटूट आस्था का संदेश

विकास की गति बढ़ाने का संकल्प

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि पिछले साढ़े तीन सालों में उनकी सरकार ने मुंबई के लिए जो काम किए हैं, यह घोषणापत्र उसी विकास को आगे बढ़ाने का रोडमैप है। उन्होंने पुरानी 'पगड़ी' वाली इमारतों के पुनर्विकास का वादा किया और कहा कि जो लोग पहले बीएमसी की सत्ता में थे, उन्होंने शहर के लिए कुछ नहीं किया, लेकिन महायुति मुंबई की तस्वीर बदल देगी।

प्रमुख खबरें

Swine Flu का बढ़ा कहर: Delhi-NCR में H1N1 Virus के बढ़ते केस, जानें क्या हैं लक्षण और बचाव के उपाय

Nepal Flood: रसुवा में 300 भारतीय लापता, बाढ़ त्रासदी में 162 की मौत

India-Nepal Relations: मुश्किल घड़ी में PM Modi ने बढ़ाया हाथ, Nepal PM ने कहा- शुक्रिया

दो जजों की लड़ाई पर CJI ने लिया कड़ा एक्शन, Justice Sandeep Mehta ने Justice Sanjeev Prakash Sharma पर लगाये थे गंभीर आरोप