श्रद्धा की चिट्ठी पर फडणवीस का बयान, तब एक्शन होता तो बच जाती जान, कराएंगे जांच

By अभिनय आकाश | Nov 23, 2022

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने श्रद्धा की चिट्ठी पर कहा कि मामले पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अगर कार्रवाई होती तो श्रद्धा की जान बचाई जा सकती थी। बता दें कि श्रद्धा की चिट्ठी सामने आई है जो उस वक्त में तमाम चीजों को लेकर पुलिस को लिखी गई थी। उस वक्त एक्शन होता तो श्रद्धा की जान बचाई जा सकती थी। पत्रकारों की तरफ से महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछा गया कि श्रद्धा ने 2020 में महाराष्ट्र के तत्कालीन उद्धव सरकार को पत्र लिखा था। अगर उस वक्त कार्रवाई होती तो क्या श्रद्धा की जान बचाई जा सकती थी? 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक सीमा विवाद: कानूनी लड़ाई के लिए महाराष्ट्र भी तैयार, मंत्री ने कहा- प्रतिनिधिमंडल PM और गृह मंत्री से करेगा मुलाकात

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वो पत्र मेरे पास भी आया है। मैंने उसे देखा है, बहुत ही सीरियस पत्र है। उसके ऊपर क्यों कोई कार्रवाई नहीं हुई, इसके ऊपर जांच चलेगी। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मैंने पत्र देखा (2020 में पुलिस को श्रद्धा की शिकायत) और इसमें बहुत गंभीर आरोप हैं। कार्रवाई क्यों नहीं की गई इसकी जांच की जाएगी। मैं किसी पर कुछ भी आरोप नहीं लगाना चाहता लेकिन अगर ऐसे पत्र पर कार्रवाई नहीं होती है तो ऐसी घटनाएं होती हैं। इसकी जांच की जाएगी। अगर कार्रवाई की जाती तो शायद उसे बचाया जा सकता था। 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक महाराष्ट्र में कन्नड़ स्कूलों को विशेष अनुदान देगा: मुख्यमंत्री बसवराज

गौरतलब है कि श्रद्ध के मर्डर से पहले की एक चिट्ठी सामने आई है। श्रद्धा ने महाराष्ट्र की पालघर पुलिस को लिखी इस चिट्ठी में अपने लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला के हाथों हुई क्रूरता के बारे में बताया था। पालघर में तुलिंज पुलिस को लिखी चिट्ठी में श्रद्धा ने बताया था कि किस तरह आफताब उसकी हत्या कर सकता है और उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर सकता है। 

प्रमुख खबरें

फॉक्सकॉन रोजगार पर श्रेय की जंग: राहुल गांधी ने सराहा, वैष्णव ने मेक इन इंडिया को दिया श्रेय

बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI घोषित, स्मिथ करेंगे कप्तानी, तेज गेंदबाजों पर जोर

बांग्लादेश में अशांति, थरूर बोले- भय के माहौल में नहीं हो सकते चुनाव; भारत भी चिंतित

ईसाई समुदाय से पीएम मोदी का निरंतर जुड़ाव, क्रिसमस प्रार्थना में शामिल होकर दिया एकता का संदेश