फडणवीस vs मलिक: ड्रग्स केस में दिवाली के बाद फूटेगा कौन सा बड़ा बम?

By अभिनय आकाश | Nov 01, 2021

मुंबई ड्रग्स कांड में आर्यन खान को बेल मिल गई लेकिन सियासी खेल थमा नहीं है। नवाब मलिक हाथों में फाइल थामे पूर्व सीएम और उनकी पत्नी के खिलाफ आरोपों की नई खेप जारी कर गए। मलिक ने कहा कि ड्रग्स पेडलर से पूर्व सीएम के रिश्ते हैं और वो उनके पत्नी के वीडियो का फाइनेंसर है। मलिक के आरोपों के फौरन बाद देवेंद्र फडणवीस सामने आए और कहा कि मलिक के अंडरवर्ल्ड से संबंध हैं और दिवाली के बाद वो बड़ा बम फोड़ेंगे। इसके साथ ही मलिक की दिखाई तस्वीर के बारे में बोलते हुए फडणवीस ने कहा कि वो चार साल पुरानी किसी इवेंट में ली गई थी। 

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नवाब मलिक के आरोप हास्यास्पद है। चार साल पहले रिवर एंथम की टीम ने फोटो खिंचवाए थे, उसे आज जारी किया जा रहा है। चार साल पुराने तस्वीर से संबंध जोड़े जा रहे हैं। पत्नी का फोटा जानबूझकर ट्वीट किया गया।  फडणवीस ने कहा कि नवाब मलिक के अंडरवर्ल्ड के साथ क्या कनेक्शन हैं मैं इसका सबूत दिवाली के बाद आपको(मीडिया) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार को दूंगा। मैं कांच के घर में नहीं रहता, मैं ईंट का जवाब पत्थर से देना जानता हूं। 

इसे भी पढ़ें: नवाब मलिक अपने दावे पर कायम, कहा- समीर वानखेड़े जन्म से मुस्लिम हैं

फडणवीस के आशीर्वाद से चल रहा ड्रग का खेल

 नवाब मलिक ने कहा कि महाराष्ट्र में ड्रग का पूरा खेल कहीं न कहीं देवेंद्र फडणवीस के आशीर्वाद से चल रहा था और चल रहा है। जांच हो कि इस शहर में देवेंद्र जी का ड्रग के धंधे में क्या कनेक्शन है। उन्होंने कहा कि समीर दाऊद वानखेड़े इस शहर में पिछले 14 साल में अलग-अलग विभाग में काम करता है, उसका तबादल करने के पीछे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हैं और उसे इसलिए लाया गया है कि पब्लिसिटी करके नाजायज़ लोगों को फंसाया जाए और ड्रग का खेल मुंबई और गोवा में चलता रहे। महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने दावा किया कि जयदीप राणा वही शख्स है, जिसने अमृता फडणवीस के एक म्यूजिक वीडियो के लिए फाइनेंस किया था। 'रिवर सॉन्ग' नाम से बने इस वीडियो में अमृता ने एक्टिंग के साथ-साथ सोनू निगम के साथ गाना भी गाया था।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट