फडणवीस ने SC के फैसले का किया स्वागत, संजय राउत ने कहा- कानून से ऊपर कोई नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 19, 2020

मुंबई। भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र फडणवीस ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा बालीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की जांच सीबीआई से कराने की बिहार सरकार की सिफारिश को सही ठहराए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने जिस प्रकार से मामले को देखा है, उसके लिए उसे आत्मविश्लेषण करने की जरूरत है। सुशांत सिंह राजपूत (34) 14 जून को मुंबई के उपनगर बांद्रा में अपने अपार्टमेन्ट की छत से लटके मिले थे। इसके बाद मुंबई पुलिस ने राजपूत की बहनों, अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सहित 56 लोगों के बयान दर्ज किए है। उच्चतम न्यायाल ने बुधवार को अपने फैसले में पटना में दर्ज प्राथमिकी को जांच के लिए सीबीआई को सौंपे जाने को विधिसम्मत करार दिया।

प्रमुख खबरें

केरल को एकीकृत Port City बनाने की तैयारी, CM VD Satheesan ने पेश किया विकास का रोडमैप

ISL में Churchill Brothers की वापसी, मडगांव में Mumbai City FC से मुकाबला

Top 10 Breaking News 10 October 2026 | UN में पाकिस्तान को भारत की दो टूक | मणिपुर के कामजोंग में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Mumbai Police ने Tushar Gandhi को हिरासत में लिया, अगस्त क्रांति मैदान में होना था प्रदर्शन