R Madhavan Birthday: 8वीं में फेल और 10वीं सप्लीमेंट्री, आज एक्टिंग है बादशाह है आर माधवन, मना रहे 55वां जन्मदिन

By अनन्या मिश्रा | Jun 01, 2025

बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन आज यानी की 01 जून को अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में अब तक कई हिट फिल्में दी हैं। वहीं अभिनेता की जिंदगी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। 8वीं फेल और 10वीं में सप्लीमेंट्री लेने वाले आर माधवन विदेशों में भी नौकरी कर चुके हैं। इसके अलावा वह इंग्लैंड की रॉयल आर्मी का भी हिस्सा रहे हैं। तो आइए जानते हैं उनके बर्थडे के मौके पर अभिनेता आर माधवन के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...


जन्म और परिवार

झारखंड में 01 जून 1970 को रंगनाथन माधवन का जन्म हुआ था। उनके पिता का नाम आर अयंगर और उनकी मां का नाम आर सरोजा था। वह एक तमिल परिवार से ताल्लुक रखते थे। वहीं 18 साल की उम्र में आर माधवन के कॉलेज ने उनको कनाडा में सांस्कृतिक राजदूर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी सौंपी। वहीं एक साल बाद माधवन और उनके कॉलेज के तीन अन्य लोगों को सेना के कैडेट के तौर पर ब्रिटेन भेजा गया। 


जहां पर उन्होंने नौसेना, शाही सेना और वायु सेना में प्रशिक्षण प्राप्त किया था। वहीं सार्वजनिक भाषण पर उनकी मुलाकात एयर होस्टेस सरिता से मुलाकात हुई। जिसके बाद दोनों में दोस्ती हुई और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई। वहीं करीब 7 साल बाद माधवन और सरिता ने शादी कर ली। कपल का एक बेटा वेदांत है।


फिल्मी करियर

आर माधवन ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत साल 1997 में की थी। इसके बाद वह कई टीवी शो में नजर आए थे। फिर साल 1998 में माधवन ने फिल्मी डेब्यू किया था। वह एक इंग्लिश फिल्म इन्फर्नो में इंडियन पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आए थे। हालांकि इस फिल्म से अभिनेता को कोई खास पहचान नहीं मिली थी। बॉलीवुड फिल्मों के अलावा अभिनेता ने कई साउथ फिल्मों में भी काम किया है। इसके लिए आर माधवन को साउथ फिल्म फेयर अवॉर्ड से नवाजा गया था।


अभिनेता ने फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' से हिंदी फिल्मों में एंट्री की थी। इस फिल्म में अभिनेता का किरदार दर्शकों को काफी पसंद आया था। इस फिल्म में अभिनेता के अपोजिट दिया मिर्जा थीं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। इसके बाद उन्होंने अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म गुरु में भी काम किया। साल 2010 में आई फिल्म थ्री इडियट्स में माधवन ने फरहान का किरदार निभाया था। यह किरदार काफी ज्यादा फेमस हुआ था और यह फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई थी।

प्रमुख खबरें

GOAT इंडिया टूर 2025: लियोनल मेसी ने वीडियो साझा कर भारत को कहा धन्यवाद

FIFA The Best Awards 2025: डेम्बेले और बोनमती बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

IND vs SA लखनऊ टी20: भारत की 14वीं सीरीज़ जीत या दक्षिण अफ्रीका की वापसी

IPL Auction 2026: अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, करोड़पति क्लब में धमाकेदार एंट्री