Lessons From Failed Relationships । दुख और दर्द नहीं बल्कि आने वाले प्यार के लिए सबक देकर जाते हैं असफल रिश्ते

By एकता | Jul 13, 2023

हम सभी अपनी जिंदगी में कई रिश्ते बनाते हैं, जिनमें से बहुत से हमारे साथ अंत तक जाने के लिए नहीं बने होते हैं। ये रिश्ते एक मोड़ पर आकर खत्म हो जाते हैं। रिश्तों का खत्म होना दर्दनाक हो सकता है। इस दर्द को झेलना हर किसी के लिए आसान नहीं होता है। कुछ लोग एक मुस्कान के साथ कुछ पल में आगे बढ़ जाते हैं। वहीं कुछ लोग टूटकर इतना बिखर जाते हैं कि उन्हें मूव ऑन करने में समय लग जाता है।

इसे भी पढ़ें: Signs Partner Doesn t Love You । जब खत्म हो जाता है प्यार, रिश्ते में दिखने लगते हैं ये संकेत

खुद के विकास पर फोकस करने का समय

रिश्ते में लोग बंधकर रहते हैं, जो उनके खुद के विकास को रोक देता है। इसलिए रिश्ता टूटने के बाद लोगों को अपने खुद के अंदर झाँकने का मौका मिलता है। इस दौरान लोगों को अपनी कमियों, कमजोरियों और मजबूतियों के बारे में पता चलता है। इसी के साथ अपनी किन गलत आदतों को खुद से अलग करना है ये भी पता चलता है।

चेतावनी संकेतों को समझना सीखें

रिश्ते में रहने के दौरान अक्सर लोग अपने पार्टनर की गलत हरकतों को देखकर भी अनदेखा कर देते हैं, जो रिश्ते को टॉक्सिक बना देती हैं। इसलिए रिश्ता टूटने के बाद अकेले में बैठे और अपने टूटे रिश्ते के चेतवानी संकेतों को याद करें, जो अपने नजरअंदाज कर दिए थे। इन संकेतों को समझकर इनसे सबक लिया जा सकता है, जो जिंदगी भर आपके काम आएगा।

इसे भी पढ़ें: Cheating Ways In Relationship । क्या आप पार्टनर के पीठ पीछे करते हैं रोमांस, फिर इन तरीकों से छिपाते हैं अपना कांड?

सीमाएँ निर्धारित करना सीखना शुरू करें

बहुत से लोग रिश्ते में रहते हुए सीमाएँ निर्धारित करना चाहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं कर पाते क्योंकि उन्हें ऐसा करना आता ही नहीं। सीमाएँ निर्धारित नहीं कर पाना आत्मविश्वास की कमी की वजह से हो सकता है। इसके अलावा अपनी आवश्यकताओं को प्राथमिकता नहीं देना भी इसका प्रमुख कारण है। इसलिए रिश्ते के खत्म हो जाने के बाद खुद की जरूरतों को प्राथमिकता देना सीखें और साथ सीमाएँ निर्धारित करने के तरीकों के बारे में जानें।

प्रमुख खबरें

पति से प्यारी विचारधारा!! Ranveer Singh स्टारर धुरंधर की सफलता पर Deepika Padukone की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

Explained | क्या Donald Trump पर भी लग सकता है युद्ध अपराध का दाग? लड़कियों के स्कूल पर बमबारी ने खड़ा किया वॉर क्राइम का बड़ा सवाल

90 मिनट, 11 शब्द और थम गई कयामत... जब ट्रंप की उंगली विनाशकारी बटन से ऐन वक्त पर हट गई! Countdown to US- Iran Ceasefire

ईरान और ओमान को Strait of Hormuz से गुज़रने वाले जहाज़ों पर ट्रांज़िट फ़ीस वसूलने की मिल सकती है इजाज़त