विफल रही नौटंकी, देश-प्रदेश के किसानों ने नहीं दिया कांग्रेस का साथः विष्णुदत्त शर्मा

By दिनेश शुक्ल | Dec 08, 2020

भोपाल। कांग्रेस किसान आंदोलन के नाम पर भ्रम फैलाकर, छल-कपट करके देश को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है। कुछ लोगों को एकत्र करके कांग्रेस ने आंदोलन के नाम पर जो नौटंकी करने का प्रयास किया, वो पूरी तरह विफल रहा है। मध्यप्रदेश सहित देश भर के किसानों ने कांग्रेस का साथ नहीं दिया और मध्य प्रदेश में भारत बंद का आव्हान पूरी तरह विफल रहा है। कांग्रेस देश विरोधी ताकतों के साथ मिलकर देश को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को मीडिया से चर्चा के दौरान कही।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के लोग जिन बातों के आधार पर कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं, पहले वो उन्हीं बातों की वकालत करते रहे हैं। कांग्रेस के नेता कपिल सिब्बल ने 6 दिसंबर 2012 को राज्यसभा में ऐसे ही बिल की वकालत की थी। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, किसान नेता शरद पंवार, केप्टन अमरिन्दर सिंह और अरविंद केजरीवाल ने भी इन बातों का समर्थन किया था। कृषि सुधार संबंधी इन्हीं बातों को लेकर दिल्ली की विधानसभा में कानून भी पारित किया गया था। इसके बावजूद कांग्रेस के मित्र आज कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं, जो दुर्भाग्यजनक है।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्र और धर्म विरोधी शक्तियों की पराजय का इतिहास लिखेगी वेल यात्राः शिवराजसिंह चौहान

 आंदोलन से गायब रहे कांग्रेस के मुखिया

वी.डी. शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने देश में किसानों को गुमराह करने का प्रयास किया,  परंतु किसानों ने इसका समर्थन नहीं किया। मध्य प्रदेश में तो भारत बंद पूरी तरह विफल रहा। कुछ जगहों पर कांग्रेस के लोग मैदान में दिखायी दिए। शर्मा ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस बंद का आव्हान कर रही थी और दूसरी तरफ उसके मुखिया कमलनाथ ही आंदोलन से गायब रहे। इससे यह सिद्ध होता है कि कांग्रेस ही पूरी तरह से बंद के समर्थन में नहीं थी।

 

इसे भी पढ़ें: धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम से लव जिहाद की घटनाओं पर अंकुश लगेगा- विष्णु दत्त शर्मा

देश आगे बढ़ रहा, इसलिए परेशान है कांग्रेस

शर्मा ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार किसानों के लिए, देश की सुरक्षा के लिए, स्वाभिमान के लिए काम कर रही है। मोदी जी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। लेकिन कांग्रेस के जो लोग अब तक सत्ता की मलाई चाटते रहे हैं, उन्हें इस बात से दर्द हो रहा है कि देश क्यों आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी किसानों की आय को दोगुना करने और देश के किसानों को सशक्त और सक्षम बनाने के लिए कृषि कानून लेकर आए हैं। लेकिन सीएए और धारा 370 को लेकर देश में नौटंकी करने वाली कांग्रेस अब इन कानूनों के नाम पर नौटंकी कर रही है।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला

Tamil Nadu और Puducherry की 3 विधानसभा सीटों पर By-Election की मतगणना शुरू