डॉक्टरों की चेतावनी: मानदंडों का पालन नहीं करने पर हो सकती है दूसरी लहर से भी खराब स्थिति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2021

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में कमी आने पर लॉकडाउन में ढील दिए जाने के बीच डॉक्टरों ने मंगलवार को आगाह किया कि अगर लोग सुरक्षा मानदंडों का पालन नहीं करते हैं तो दिल्ली को कोविड की “दूसरी लहर से भी खराब स्थिति’’ का सामना करना पड़ सकता है। प्रमुख सरकारी और निजी अस्पतालों के कई डॉक्टरों की टिप्पणी बाजारों से उन तस्वीरों के सामने आने पर आयी है जिनमें देखा जा सकता है कि लोग कोविड संबंधी उपयुक्त व्यवहार नहीं कर रहे। कोविड संबंधी उपयुक्त व्यवहार में मास्क पहनना और सामाजिक दूरी का पालन करना शामिल है। अपोलो अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर सुरनजीत चटर्जी ने चेतावनी दी कि अगर लोग सुरक्षा मानदंडों का पालन नहीं करते हैं और मानदंडों का सख्ती से पालन नहीं किया जाता है तो हम फिर से परेशानी में घिर सकते हैं। उन्होंने पीटीआई-से कहा कि अप्रैल में 28,000 से अधिक मामले सामने आ रहे थे और कल 131 नए मामले सामने आए। चटर्जी ने कहा कि संक्रमण के मामलों में यह नाटकीय गिरावट है औरअगर लॉकडाउन इसका प्राथमिक कारण था तो ‘‘हमें अब बहुत सावधानी से चलना होगा।’’ 

प्रमुख खबरें

NASCAR Cup Series: क्षतिग्रस्त कार के बावजूद Ryan Blaney ने जीता Atlanta मुकाबला, Bubba Wallace को लगा झटका

Volkswagen CEO का अल्टीमेटम: लागत कम नहीं हुई तो जाएगी 50,000 Jobs, यूनियन के विरोध के बीच कंपनी का Mega Plan

Balogun Controversy: Donald Trump की पैरवी और FIFA की मेहरबानी भी नहीं आई काम, Belgium ने अमेरिका को चटाई धूल

Cricket News: इंग्लैंड और जिम्बाब्वे दौरे से पहले टीम इंडिया में बदलाव, Prince Yadav और Ravi Bishnoi को मिला मौका