फैजाबाद जंक्शन बना अयोध्या का कैंट स्टेशन, संतों ने सरकार को दी बधाई

By सत्य प्रकाश | Oct 23, 2021

अयोध्या। भगवान श्री राम की भव्य मंदिर निर्माण के साथ अयोध्या को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा कई सौगात मिल चुकी है। अयोध्या जंक्शन को मॉडल स्टेशन बनाया जा रहा है। तो वहीं अब फैजाबाद जंक्शन को भी अब अयोध्या कैंट स्टेशन के नाम से जाना जाएगा। जिसको लेकर अयोध्या के संतों ने केंद्र और प्रदेश सरकार को बधाई दी है। और कहा है कि अब अयोध्या का वास्तविक स्वरूप लौट रहा है। सरकार के इस फैसले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में जमकर जश्न भी मनाया गया। और सांसद को मिठाई खिलाकर इसका स्वागत भी किया।

इसे भी पढ़ें: अयोध्या में बांग्लादेश की PM शेख हसीना का फूंका गया पुतला 

वही सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छा के अनुरूप अयोध्या को वैश्विक स्तर पर मोदी जी स्थापित करना चाहते है। उस दृष्टि से एक कदम और इसे नाम परिवर्तन से अयोध्या बढ़ा है।और जिस प्रकार से मोदी जी के मार्गदर्शन में क्या का विकास योगी जी कर रहे हैं आने वाले समय में वैश्विक स्तर पर अयोध्या की पहचान पुरातन अस्तित्व को बनाए रखते हुए नवीनता उसमें ला करके उसका विकास करने की जो योजना निरंतर चल रही है उसको तेजी के साथ आगे बढ़ाने का काम करें।

प्रमुख खबरें

मरीन ड्राइव से हाजी अली जा रही BMW पुल से नीचे गिरी, 3 की मौत

20 September History: जब अंतिम मुगल बादशाह Bahadur Shah Zafar ने ब्रिटिश सेना के सामने किया था सरेंडर

Asian Games Shooting: सोनम, एलावेनिल और विदरसा की तिकड़ी ने 10m एयर राइफल में जीता सिल्वर मेडल

Chhatron Ki Goonj: इंदौर के मंच पर Rahul Gandhi ने ऐसा क्या किया, जिस पर BJP भड़क गई?