By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2021
मुंबई। अभिनेता करण देओल ने सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले लोगों को आगाह किया है कि ट्विटर पर उनके नाम से कोई फर्जी अकाउंट चला रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उनका कोई ट्विटर अकाउंट नहीं है। ‘पल पल दिल के पास’ फिल्म से अभिनय के क्षेत्र में पदार्पण करने वाले करण ने बृहस्पतिवार को ‘इंस्टाग्राम’ पर अपने सत्यापित अकाउंट से यह जानकारी दी। करण ने ट्विटर अकाउंट का ‘स्क्रीनशॉट’ साझा करते हुए कहा कि कोई उनके नाम से ट्विटर पर फर्जी अकाउंट चला रहा है।
Visit Prabhasakshi for Latest Entertainment News in Hindi Bollywood