फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश, आरोपी हुआ गिरफ्तार

By सुयश भट्ट | Sep 08, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक अस्पताल में फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने का मामला सामने आया है। ये फर्जी कार्ड बनाने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। बताया जा रहा है कि इस गिरोह के एक सदस्य कृष्णा कुशवाह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बाकियों की तलाश अभी जारी है।

आपको बता दें कि यह मामला ग्वालियर शहर के कंपू थाना क्षेत्र का है। जहां ज्यारोग्य अस्पताल में पुलिस ने फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने वाले गिरोह के एक सदस्य को पकड़ा है। जानकारी मिली है कि गिरोह का सदस्य कृष्णा कुशवाह ने अस्पताल में भर्ती मरीज राजकुमार का नकली आयुष्मान कार्ड बनाया था। वहीं आरोपी ने यह कार्ड 5 हजार रुपए लेकर बनाया था।

इसे भी पढ़ें:प्रदेश में जूडा एक बार फिर हड़ताल की राह पर, ओपीडी के साथ इमरजेंसी वार्ड का भी काम हुआ ठप्प 

दरअसल इस फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब, मरीज का लिस्ट में नाम नहीं आया। जिसके बाद पुलिस से इसकी शिकायत की गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी के पास से पुलिस ने एक लैपटॉप, एक थंब मशीन और 34 नकली आयुष्मान कार्ड बरामद किया है।

प्रमुख खबरें

Bajaj Finance Q1 Results: रिकॉर्ड मुनाफे के साथ Share Price ने छुआ नया शिखर, निवेशकों की हुई चांदी

Commonwealth Games जूडो: अस्मिता, हर्ष और यामिनी ने फाइनल में पहुंचकर पदक पक्के किए

Muslims में Polygamy प्रथा पर Supreme Court ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

Policy Consensus Centre रिपोर्ट: Import parity pricing से Aluminium MSMEs पर बढ़ा दबाव