हो जाएं सावधान!नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक फर्जी कॉल सेंटर ने इंजीनियर से ठगे 9 लाख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2022

गुरुग्राम। गुरुग्राम में 42 लाख रुपये सालाना पैकेज वाली नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक फर्जी कॉल सेंटर ने इंजीनियर से कथित रूप से नौ लाख रुपये ठग लिये। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। गुरुग्राम पुलिस की साइबर सेल ने15 अप्रैल को नौ महिलाओं सहित 22 लोगों को गिरफ्तार किया, जो उद्योग विहार फेज 5 से कथित तौर पर ‘कॉल सेंटर’ चला रहे थे। पुलिस ने कहा कि यह लोग पिछले छह महीनों में नौकरी चाहने वाले सैकड़ों लोगों से कम से कम 1.25 करोड़ रुपये ठगने में लिप्त हैं। हैदराबाद निवासी और आईआईटी से एम-टेक की पढ़ाई करने वाले सतपति भी पैसे गंवाने वाले पीड़ितों की फेहरिस्त में शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: दंगे रोकने के लिए भाजपा मुख्यालय और गृह मंत्री के घर पर चले बुलडोजर, जहंगीरपुरी के अतिक्रमण रोधी अभियान पर भड़की AAP

उन्होंने बताया कि एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में 42 लाख रुपये सालाना के पैकेज की नौकरी दिलाने के बहाने पंजीकरण, साक्षात्कार और दस्तावेजों के सत्यापन के लिए उनसे कुल नौ लाख रुपये लिए गए। सतपति ने जब खुद को ठगा हुआ पाया, तो उन्होंने जालसाजों के खिलाफ हैदराबाद में मामला दर्ज कराया। गुरुग्राम पुलिस द्वारा फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किए जाने के बाद सतपति साइबर अपराध पुलिस के पास अपना बयान दर्ज कराने के लिए गुरुग्राम आये हैं। साइबर पुलिस आरोपियों के सभी खातों की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि अन्य पीड़ितों से संपर्क करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Kolathur Result: मद्रास हाईकोर्ट पहुंचे MK Stalin, टीवीके के वीएस बाबू की जीत को चुनौती और ईवीएम पर सवाल

SL vs IND, 2nd Test: Dhruv Jurel का शतक, टीम India का स्कोर 500 पार; SL पर मंडराया संकट

Tarun Tejpal की सरेंडर से छूट वाली याचिका पर Supreme Court ने फैसला सुरक्षित रखा

गड़बड़ा जाएंगे सभी राजनीतिक दलों के समीकरण ? 2029 से ही One Nation One Election को लागू करने की तैयारी तेज !