दंगे रोकने के लिए भाजपा मुख्यालय और गृह मंत्री के घर पर चले बुलडोजर, जहंगीरपुरी के अतिक्रमण रोधी अभियान पर भड़की AAP

राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूरे देश में भाजपा दंगे करवा रही है। पूरे देश का माहौल यह लोग खराब कर रहे हैं। दिल्ली के भीतर 2020 और 2022 में इन लोगों ने दंगा करवाया। यह दंगा, फसाद और नफरत फैलाने वाले लोग हैं।
नयी दिल्ली। दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में प्रशासन के अतिक्रमण रोधी अभियान पर आम आदमी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। आम आदमी पार्टी ने कहा कि भाजपा के मुख्यालय में अगर बुलडोज़र चले तो दंगे रुक सकते हैं। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बुधवार को बड़ा दावा किया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खुद दंगे करा रहे हैं। ऐसे में अगर बुलडोज़र चलाना है तो गृह मंत्री के घर में बुलडोज़र चलवाईये। इससे दंगे रुक जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: अवैध अतिक्रमण पर एक्शन को लेकर भड़के राहुल, कहा- नफरत के बुलडोजर बंद करो और बिजली संयंत्रों को चालू करो
समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि भाजपा ने देश में पिछले 8 सालों में जगह-जगह सबसे ज्यादा बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं को बसाया है। ताकि उनका इस्तेमाल करके दंगा कराया जा सके। अगर आपको यह जानना है कि भाजपा अगला दंगा कहां पर और किस तरह से कराने वाली है तो उनसे सूची मांगिए कि उन्होंने रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को कहां-कहां बसाया है।
इसके साथ ही राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि एमसीडी में पिछले 15 सालों से भाजपा काबिज है। ऐसे में भाजपा नेताओं के घर में भी बुलडोज़र चलना चाहिए, जिन लोगों ने पैसे खाकर अवैध निर्माण निर्माण को मंजूरी दी है।
इस संबंध में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का भी बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अराजकता का माहौल बना रखा है। वह हर तरफ़ गुंडाई और लफंगाई का नाम बन गई है। अगर ये गुंडागर्दी और लफंगाई को बंद करना है तो इसका सरल तरीका है कि भाजपा के मुख्यालय में बुलडोज़र चला दो, लफंगों के मुख्यालयों में अपने आप बुलडोज़र चल जाएगा।
इसे भी पढ़ें: जहांगीरपुरी में चल रहे बुलडोजर पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, यथास्थिति बनाए रखने के दिए निर्देश
भाजपा पर बरसे संजय सिंह
राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूरे देश में भाजपा दंगे करवा रही है। पूरे देश का माहौल यह लोग खराब कर रहे हैं। दिल्ली के भीतर 2020 और 2022 में इन लोगों ने दंगा करवाया। यह दंगा, फसाद और नफरत फैलाने वाले लोग हैं। उन्होंने आगे कहा कि देश में अगर दंगे रोकना है तो सबसे पहले भाजपा मुख्यालय में बुलडोजर चलाओ, अमित शाह के घर पर बुलडोजर चलाओ।
जहांगीरपुरी में बुलडोजर कार्यवाही पर प्रतिक्रिया pic.twitter.com/IgFBsmdtlm
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) April 20, 2022
अन्य न्यूज़












