अखिलेश यादव के नाम पर बनाया गया फर्जी ट्विटर अकाउंट, नफरत फैलाने वाले अज्ञातों पर केस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2021

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश के नाम पर कथित तौर पर फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाकर कथित नफरत फैलाने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ यहां के गौतमपल्ली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पार्टी ने मंगलवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। सपा के ट्वीट के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाकर कथित रूप से नफरत फैलाने वालों के खिलाफ सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। सपा ने आरोप लगाया कि सत्ता के संरक्षण में शांति व्यवस्था बिगाड़ने और बदनाम करने का खेल चल रहा है।

प्रमुख खबरें

Diabetes Warning Signs: सुबह शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझिए बज गई खतरे की घंटी, ना करें इग्नोर

Imran Khan की बहन Aleema Khanum ने PIMS के इलाज पर उठाए गंभीर सवाल, मांगी स्वतंत्र जांच

सौरव गांगुली ने अपनी छवि खराब करने पर सख्त एक्शन लिया, Facebook पेज पर FIR दर्ज कराई

Kalki 2 में Alia Bhatt की सीक्रेट एंट्री, Hyderabad में चुपचाप शूट किया दमदार रोल