नड्डा बोले- बंगाल में टीकाकरण सबसे कम, फर्जी टीकाकरण भी हो रहा है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2021

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा और आरोप लगाया कि राज्य में कोविड-19 का टीकाकरण प्रतिशत सबसे कम है और फर्जी टीकाकरण शिविरभी लगाए जा रहेहैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि राज्य में ‘चुनाव के बाद संगठित हिंसा’ हो रही है और यहां महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद महिलाओं को उत्पीड़न का शिकार होना पड़ रहा है। नड्डा ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो बनर्जी टीकाकरण अभियान को लेकर रोज-रोज ‘‘अपने बयान बदल रही हैं’’ और केन्द्र सरकार द्वारा राज्यों को नि:शुल्क टीका उपलब्ध कराए जाने के बावजूद राज्य सरकार इस प्रक्रिया में असफल हुई है।

प्रमुख खबरें

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू