गुजरात दंगों को लेकर PM मोदी पर लगाए गए झूठे आरोप, भाजपा ने कहा- तीस्ता के पीछे सोनिया गांधी और कांग्रेस का हाथ

By अंकित सिंह | Jun 25, 2022

गुजरात दंगों के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विशेष जांच दल (एसआईटी) की क्लीन चिट को बरकरार रखने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भाजपा अब विपक्ष पर आक्रामक हो गई है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि तीस्ता सीतलवाड़ जैसे कुछ लोग जो आज डिटेन हुए हैं, इन लोगों ने जान बूझ कर एक झूठी कहानी बनाई है, ये सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पड़ी की है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने बाकायदा अपने जजमेंट में तीस्ता सीतलवाड़ का नाम लिया है। पात्रा ने कहा कि गुजरात के दंगों को लेकर किस प्रकार से तीस्ता सीतलवाड़ एंड कंपनी ने देश को बरगलाने का काम किया, इसके मैं कुछ उदाहरण  रखूंगा।

इसे भी पढ़ें: भाजपा का तंज, राहुल गांधी ने दिखा दिया कि भ्रष्टाचार पर भी सत्याग्रह होता है, महात्मा गांधी की आत्मा को भी...

संबित पात्रा ने कहा कि आपको जानकार आश्चर्य होगा कि तीस्ता सीतलवाड़ अकेली नहीं थी। ये जो लोग, इन लोगों ने भारत की न्याय प्रणाली के साथ धोखा किया। जिनके विषय में कल सख्त टिप्पणी सुप्रीम कोर्ट ने किया है, इसके पीछे Driving Force सोनिया गांधी और कांग्रेस पार्टी थी। आपको बता दें कि आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ को अहमदाबाद शहर की अपराध शाखा में उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के सिलसिले में शनिवार को मुंबई में हिरासत में ले लिया। 

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत