दिल्ली के अस्पताल में गड़बड़ी के बाद परिवार ने अन्य शव का अंतिम संस्कार कर दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 04, 2025

दिल्ली में नांगलोई के एक अस्पताल में कथित लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां एक परिवार ने अपने रिश्तेदार का शव समझकर किसी अन्य शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक सूत्र के अनुसार, बृहस्पतिवार को अस्पताल के शवगृह में दो शव लाए गए थे।

ऐसा आरोप है कि भरत भूषण के परिवार के सदस्यों ने गलती से पंकज कुमार के शव की पहचान अपने रिश्तेदार के रूप में कर ली थी। पोस्टमार्टम के बाद उन्होंने औपचारिकताएं पूरी कीं, शव ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।

यह गड़बड़ी उस वक्त सामने आई जब पंकज कुमार का परिवार उसका शव लेने अस्पताल पहुंचा। चूंकि उस समय शवगृह में केवल एक ही शव था, इसलिए उन्होंने आपत्ति जताई, क्योंकि वह उनका रिश्तेदार नहीं था।

पंकज कुमार के परिवार ने शवों के रखरखाव में अस्पताल की ओर से गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया तथा दावा किया कि उपयुक्त पहचान प्रक्रिया सुनिश्चित नहीं की गई। सूत्र ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Shamar Joseph का पंजा, Rutherford की फिफ्टी, West Indies ने श्रीलंका से 2-1 से जीती T20 सीरीज

Mercedes S-Class Hybrid की भारत में धमाकेदार एंट्री, कीमत 2.20 करोड़, जानें दमदार Features

Salesforce ने खेला AI पर बड़ा दांव, Fin के अधिग्रहण से Agentforce Platform होगा और भी स्मार्ट।

England vs New Zealand: जोफ्रा आर्चर की वापसी से मजबूत हुई टीम, दो खिलाड़ी करेंगे Test डेब्यू