पोंटिंग के परिवार का एक सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव, मुख्य कोच पांच दिन के पृथकवास में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2022

नयी दिल्ली| दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के परिवार का एक सदस्य कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आया है जिससे उन्हें पांच दिन के पृथकवास में रहना होगा।

दिल्ली कैपिटल्स ने एक बयान में कहा, ‘‘पोंटिंग हालांकि दो बार जांच में नेगेटिव आये हैं। टीम के सर्वश्रेष्ठ हित को देखते हुए प्रबंधन और मेडिकल टीम ने फैसला किया है कि वह पांच दिन तक पृथकवास में रहेंगे क्योंकि वह एक करीबी संपर्क हैं। ‘‘

इसमें कहा गया, ‘‘इसलिये वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आज रात के मैच के लिये मैदान पर उपस्थित नहीं होंगे। फ्रेंचाइजी ने मौजूदा परिस्थिति में पोंटिंग और उनके परिवार की निजता का सम्मान करने का अनुरोध किया है। ’’

बायो-बबल में सभी पॉजिटिव मामलों पर नजर रखी जा रही है। बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच तय समय पर खेला गया, हालांकि दिल्ली के दल में छठा पॉजिटिव मामला आने से मैच के आयोजन पर अनिश्चितता के बादल मंडरा गये थे।

इससे बायो-बबल उल्लघंन पर कुछ गंभीर सवाल उठाये गये। टिम सिफर्ट टीम के छठे पॉजिटिव सदस्य थे जबकि आस्ट्रेलियाई आल राउंडर मिशेल मार्श सोमवार को पॉजिटिव आये थे।

प्रमुख खबरें

PVR INOX Board Meeting: 31 अगस्त को Share Buyback पर फैसला, निवेशकों को मिल सकता है बड़ा Reward

Sri Lanka Airport पर 55,600 सिगरेट की तस्करी करते दो भारतीय गिरफ्तार

Indian Hockey Team का शर्मनाक प्रदर्शन, World Cup Selection पर दिग्गजों ने उठाए गंभीर सवाल

GCT Grand Finale: R Praggnanandhaa ने Vincent Keymer को रौंदकर फाइनल में बनाई जगह, अब Fabiano Caruana से टक्कर