अमृतपाल को देखकर राहत मिली, कानूनी लड़ाई लड़ेंगे : Family members

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2023

पंजाब के मोगा जिले से रविवार सुबह गिरफ्तार किए गए खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के परिवार के सदस्यों ने कहा कि एक महीने से अधिक समय के बाद उसे देखकर उन्हें राहत मिली है और वे अपनी कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। अमृतपाल के चाचा सुखचैन सिंह ने अमृतसर में कहा, ‘‘हमें मीडिया के जरिए सुबह सवा सात बजे पता चला कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आज, उसे देखकर परिवार चिंता मुक्त महसूस कर रहा है।’’ एक सवाल के जवाब में अमृतपाल के चाचा ने कहा कि परिवार असम के डिब्रूगढ़ जाएगा और उससे मिलेगा।

अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह ने कहा कि उन्हें उस पर गर्व है, और दावा किया कि उनके बेटे ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। अमृतपाल के पिता ने कहा, ‘‘हम 36 दिन बाद उसका चेहरा देखकर खुश हुए।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या ऐसी आशंका थी कि अमृतपाल ने अपने बाल कटवाए हैं, तरसेम सिंह ने कहा, ‘‘हमें यकीन था कि ऐसा नहीं होगा।’’ अमृतपाल की मां बलविंदर कौर ने कहा कि उन्हें गर्व है कि उसने आत्मसमर्पण कर दिया है।

कौर ने कहा, ‘‘हमें गर्व है कि उसने उस स्थान पर आत्मसमर्पण किया जहां उसकी पगड़ी बांधने की रस्म हुई थी।’’ कौर ने कहा, ‘‘हम खुश हैं कि हमारे बेटे ने पूर्ण ‘सिखी स्वरूप’ (अपने बाल नहीं कटवाए) के साथ आत्मसमर्पण किया।’’ साथ ही उन्होंने कहा कि अमृतपाल का एक वीडियो भी आया जिसमें उसने कहा कि वह आत्मसमर्पण करेगा।

प्रमुख खबरें

Animesh Kujur की तूफानी दौड़, National Record तोड़कर Commonwealth Games 2026 में बनाई जगह

Human Trafficking पर Supreme Court का ऑपरेशन क्लीन, राज्यों को 4 हफ्ते में AHTU बनाने का आदेश

IPL 2026: अर्श से फर्श पर Punjab Kings, लगातार 6 हार के बाद Lucknow के खिलाफ Playoff की आखिरी उम्मीद

Barcelona के कोच Hansi Flick का बड़ा बयान, Pep Guardiola हैं दुनिया के बेस्ट कोच