America में मृत मिली निकिता के परिवार ने संदिग्ध के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय गिरफ्तारी वारंट की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 07, 2026

अमेरिका में मृत मिली भारतीय मूल की निकिता गोडिशाला का परिवार चाहता है कि वहां के अधिकारी निकिता की कथित हत्या के संदिग्ध के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय गिरफ्तारी वारंट जारी करें ताकि उसकी जल्दी गिरफ्तारी हो सके।

परिवार के एक सदस्य ने मंगलवार को यहां बताया कि गोडिशाला के परिजन उसकी पार्थिव देह हैदराबाद भेजने के लिए अमेरिका के अधिकारियों के संपर्क में हैं। अमेरिका के एलिकॉट सिटी में रह रही 27 साल की निकिता दो जनवरी को लापता हो गई थी।

हॉवर्ड काउंटी पुलिस ने कहा था कि वह 26 साल के अर्जुन शर्मा के कोलंबिया, मैरीलैंड अपार्टमेंट में मृत मिली थी और उसके शरीर पर चाकू मारे जाने के घाव थे। अर्जुन पहले निकिता का रूममेट था।

अमेरिकी पुलिस ने शर्मा के खिलाफ ‘फर्स्ट और सेकंड-डिग्री’ के हत्या के आरोपों में गिरफ्तारी वारंट हासिल किया है, जिसमें आरोप है कि उसने निकिता की हत्या की और भारत भाग गया। परिवार के सदस्य ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘उसे (अर्जुन शर्मा को) अंतरराष्ट्रीय गिरफ्तारी वारंट जारी करके गिरफ्तार किया जाना चाहिए और कड़ी सजा दी जानी चाहिए।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

डॉलर का खात्मा करने उतरा भारत का पेट्रो-रूपी, हिला पूरा अमेरिका!

हम 202 हैं, तुम कितने बचे हो? RJD के नारों पर Bihar Assembly में गरजे Nitish Kumar

Rahul Gandhi की हताशा या डर? BJP सांसद का तीखा हमला- उन्हें संसद से बाहर होने का खौफ है

FIH Pro League: आखिरी मिनट में चूकी भारतीय Hockey टीम, Shootout में Spain से मिली हार