देश में प्रजातंत्र के लिए खतरा हैं पारिवारिक पार्टियां, जेपी नड्डा का बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2022

जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को कहा कि ‘पारिवारिक पार्टियां देश के प्रजातंत्र के लिये खतरा हैं और यह प्रजातंत्र के लिये अच्छा नहीं है।’ उन्होंने यह बात सवाईमाधोपुर में प्रदेश भाजपा के अनुसूचित जनजाति विशिष्ट जन सम्मेलन को संबोंधित करते हुए कही। नड्डा ने सवाल किया, ‘‘जम्मू कश्मीर का संविधान, भारत का अभिन्न अंग होना चाहिए था या नहीं होना चाहिए था? आप कांग्रेसवालों से पूछिए क्या हो गया था उनको उस दिन (जिस दिन अनुच्छेद 370 को निष्क्रिय करने को विधेयक आया था) संसद के अंदर, जो वे इसके विरोध में खड़े हो गये।’’

इसे भी पढ़ें: अधीर रंजन चौधरी को माकपा समर्थक बना चुके हैं बंधक, चुनाव हारने के बावजूद मिली थी सहानुभूति

नड्डा ने कहा कि यह तथ्य है कि भाजपा सदस्यता और अनुसरण करने वालों के लिहाज से सबसे बड़ी पार्टी है और यह आगे बढ़ेंगी लेकिन ये लोग और ये पार्टियां (कथित पारिवारिक पार्टियां) देश में प्रजातंत्र के लिये खतरा हैं, जिसे हमें समझना चाहिए।यह प्रजातंत्र के लिये अच्छा नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में संसद अच्छी तरह से चल रही है, सभी को साथ लेकर चल रहे हैं, यह हमारी ताकत है जिसे हमें समझना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Gajanan Sankranti 2026: सावन की गजानन चतुर्थी आज, इन Mantras के जाप से चमक सकती है आपकी Fortune

Assam में बाढ़ प्रभावित शिवसागर और चराइदेव के लोगों का एक साल का भूमि कर माफ

Kerala: मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन पर सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल

Ganeev Kaur ने अकाल तख्त को लिखा पत्र, विधानसभा सत्र में शामिल होने पर मांगा निर्देश