मशहूर अभिनेता श्रीराम लागू का 92 वर्ष की उम्र में निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2019

पुणे/मुंबई। मशहूर अभिनेता डॉ. श्रीराम लागू का वृद्धावस्था से संबंधित बीमारियों के चलते मंगलवार शाम पुणे स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। उनके परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी। नाटककार सतीश अलेकर ने बताया, ‘‘मैंने उनके दामाद से बात की। वृद्धावस्था संबंधित बीमारियों के कारण उनका निधन हुआ।’’

इसे भी पढ़ें: फिल्म 'मर्दानी 2' का रानी मुखर्जी ने किया प्रचार

ठाकरे ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘मराठी रंगमंच ने अपने प्यारे नटसम्राट को खो दिया।’’ राकांपा नेता अजित पवार ने कहा कि लागू के निधन की खबर दुखद है। प्रशिक्षित ईएनटी सर्जन लागू ने विजय तेंदुलकर, विजय मेहता और अरविंद देशपांडे के साथ आजादी के बाद वाले काल में महाराष्ट्र में रंगमंच को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई थी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर