भजन गायक हंसराज रघुवंशी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मिली जान से मारने की धमकी, 15 लाख की रंगदारी मांगी

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 26, 2025

जाने-माने प्रसिद्ध गायक हंसराज रघुवंशी को जान से मारने की धमकी और 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बता दें कि, सिंगर को जान से मारने की धमकी कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा बताने वाले एक व्यक्ति ने दी है। हंसराज रघुवंशी को निजी सुरक्षा गार्ड कटारिया की शिकायत पर जीरकपुर पुलिस ने मध्य प्रदेश के उज्जैन निवासी राहुल कुमार नागड़े के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत के अनुसार, राहुल कुमार नागड़े की हंसराज रघुवंशी से पहली मुलाकत साल 2021-22 उज्जैन के श्री महाकाल मंदिर में हुई थी। राहुल नागड़े ने सिंगर का प्रशंसक बताकर उनसे नजदीकी संबंध बना लिए। इसके बाद उसने धीरे-धीरे गायक की निजी लाइफ तक पहुंच बना ली है। इतना ही नहीं, राहुल ने हंसराज रघुवंशी नाम से एक इंस्टाग्राम अंकाउंट बनाया और खुद को छोटा भाई बताने लगा। इसके बाद, वह वह 2023 में गायक की शादी में बिना बुलाए शामिल हुआ और परिवार व टीम के सदस्यों के मोबाइल नंबर भी हासिल कर लिए।

गैंग्सटरों के नाम पर रंगदारी की मांग कर रहा

अब राहुल नागड़े ने फोन और वाट्सएप कॉल के जरिए सिंगर की पत्नी, मां और टीम के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसने खुद को लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा बताया और गोल्डी बराड़ गैंग से संबंध होने का दावा किया। शिकायत के अनुसार, राहुल 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और पैसे न देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। जीरकपुर पुलिस ने राहुल कुमार नागड़े के खिलाफ मामला दर्ज कर चुके हैं और आगे की जांच चल रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपित पिछले 3 साल से योजनाबद्ध तरीके से गायक की लोकप्रियता का शोषण किया और अब इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फर्जी पहचान से लोगों को ठगता है

शिकायत में कहा गया है कि राहुल ने सिंगर की लोकप्रियता का फायदा उठा रहा है। उनके फैंस से पैसे और उपहार वसूलने का काम करता है। वह खुद को हंसराज का छोटा भाई बताकर लोगों से संपर्क करता है और उनके साथ ठगाई करता है। जब रघुवंशी को इस तरह की शिकायतें मिली, तो हंसराज ने उन्हें मई 2025 में इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। जिसके बाद से नाराज होकर राहुल ने सिंगर और उनके परिवार को धमकाना शुरु कर दिया।

प्रमुख खबरें

Stock Market Update 27 October 2026: सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट के साथ शुरुआत, निफ्टी 22,700 के स्तर पर टिका; BEL बना टॉप गेनर

Jordan ने चर्च हमले के बाद Syria में आतंकी ठिकानों पर की एयरस्ट्राइक

Delhi Metro की Airport Express Line पर दीवारों पर चिपके मिले पोस्टर, केस दर्ज

China और आसियान को सामान-सेवाओं का बड़ा निर्यातक बनेगा भारत, Piyush Goyal ने जताया भरोसा