निकी मिनाज के बाद अब मशहूर सिंगर जैनेट जैकसन ने भी सऊदी में शो किया रद्द!

By रेनू तिवारी | Jul 29, 2019

खबर आ रही है निकी मिनाज के बाद अब मशहूर सिंगर जैनेट जैकसन और क्रिस ब्राउन भी साऊदी अरब में शो करने से इंकार कर सकते हैं। आखिर ऐसा क्यों हुआ जो लगातार मशहूर सिंगर सऊदी में शो करने से इंकार कर रहे हैं। शो को रद्द करने की सबसे बड़ी वजह बताई जा रही है सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन और साऊदी अरब का महिलाओं के प्रति कठोर कानून। 

दरअसल सऊदी अरब में जेद्दा वर्ल्ड फेस्ट का आयोजन किया गया है। इस शो में दुनिया के मशहूर सिंगर आकर अपनी परफॉर्मेंस देंगे। इस शो में कई बड़ी हस्तियां शामिल होने वाली थी। फेस्ट में निकी मिनाज की लाइव परफॉर्मेंस भी होने वाली थी लेकिन न्यूयॉर्क बेस्ड मानवाधिकार फाउंडेशन ने मिकी से एक लेटर लिख कर ये मांग की है कि वह सऊदी अरब में कोई शो न करें। जिसके बाद रैपर और गायक निकी मिनाज ने शो करने से इंकार कर दिया। निकी मिनाज ने ये फैसला सऊदी अरब की महिलाओं और समलैंगिकों के अधिकारों के लिए लिया है। 

मानव अधिकार संगठन ने निकी के इस फैसले का समर्थन किया है और इसी के आधार पर मशहूर सिंगर जैनेट जैकसन और क्रिस ब्राउन सहित 50 सेंट से भी सऊदी अरब में शो न करने की अपील की है। इस शो की फंडिंग क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान कर रहे हैं। सलमान ने प्रिंस होने के बावजूद महिलाओं और अल्पसंख्यकों के लिए कुछ नहीं किया। सऊदी अरब में महिला अधिकारों की लड़ाई लड़ रही महिला एक्टिविस्ट्स को भी जेल में डाल दिया गया हैं और वहां उनको प्रताड़ित किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: कई बार राष्ट्रवाद शब्द का गलत इस्तेमाल किया जाता है: निखिल अडवाणी

मानव अधिकार संगठन ने मशहूर सिंगरों के माध्यम से साऊदी अरब पर वैश्विक दवाब बनाने की कोशिश की है ताकि साऊदी महिलाओं के प्रति अपनी नीतियों के बारे में सोचे। फिलहाल मशहूर सिंगर जैनेट जैकसन और क्रिस ब्राउन ने इस लेटर को सार्वजनिक रूप से साझा किया है। इससे उम्मीद लगाई जा सकती है कि शायद निकी मिनाज के बाद वह भी शो को रद्द कर दें।

प्रमुख खबरें

Nirjala Ekadashi 2026: साल की सबसे बड़ी एकादशी आज, एक व्रत से मिलेगा 24 एकादशियों का महापुण्य

PoK में रोकी गयी खाना-पानी, ईंधन और दवाओं की सप्लाई! पाकिस्तान की इस गंदी चाल के पीछे की वजह हैरान करने वाली!!

Ketan Agarwal Murder Case | शादी के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थी सिया गोयल, मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या के पीछे सामने आया नया मकसद

Rajdhani Express में वेज बिरयानी में मिली मक्खी: IRCTC ने कैटरिंग फर्म पर लगाया ₹1 लाख का जुर्माना, लाइसेंस रद्द करने का नोटिस