IPL 2024 के मंच पर Kalki 2898 AD का प्रभास ने किया प्रचार, अभिनेता के लुक की फैंस ने की Batman से तुलना

By एकता | May 01, 2024

साउथ सिनेमा के स्टार प्रभास इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'कल्कि 2898 AD' को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेता की ये फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, ऐसे में वह इसका प्रचार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में अभिनेता ने अपने किरदार में स्टार्स स्पोर्ट्स के लिए एक विज्ञापन वीडियो शूट किया। मंगलवार को टीवी पर इस वीडियो को दिखाया गया, जिसके बाद से दर्शक प्रभास के लुक को बैटमैन से जोड़कर देख रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Neha Kakkar और Abhijeet Bhattacharya की लड़ाई में Millind Gaba की एंट्री, अपने अंदाज में दिग्गज सिंगर पर कसा तंज

आईपीएल के मंच पर कल्कि का प्रचार करना एक अच्छा आईडिया था, लेकिन दर्शकों के एक वर्ग को ये पसंद नहीं आया। दरअसल, आईपीएल के विज्ञापन में प्रभास की कॉस्ट्यूम अच्छे से देखने को मिली। कुछ ही देर में दर्शकों ने अभिनेता के लुक को हॉलीवुड सुपरहीरो बैटमैन के लुक से तुलना करना शुरू कर दिया था। फिल्म की बात करें तो प्रभास के अलावा प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन मुख्य भूमिका में हैं। इनके अलावा दिशा पटानी, राजेंद्र प्रसाद, पसुपति और अन्य भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

प्रमुख खबरें

Pitru Paksha: मातृ नवमी पर घर की बहुएं इस विधि से करें महिला पूर्वजों का श्राद्ध और तर्पण

Nagoya में Deepak Punia ने 97 किग्रा कुश्ती में जीता कांस्य पदक

पंजाब में Harpal Singh Cheema ने Pargat Singh से बेअदबी विधेयक पर रुख साफ करने को कहा

ताइवान सीमा में घुसी Chinese Boat जिन शा पर CGA का एक्शन, Water Cannon से खदेड़ा