T20 World Cup 2024: रिंकू सिंह को टीम में मौका नहीं मिलने पर भड़के फैंस, ऐसा रहा रिएक्शन

By Kusum | Apr 30, 2024

बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए रोहित शर्मा की कप्तानी वाले भारतीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर ऋषभ पंत और संजू सैमसन को चुना गया है जबकि फिनिशर रिंकू सिंह को टीम में जगह नहीं मिली है। जिसके बाद फैंस सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा व्यक्त कर रहे हैं। 


टी20 वर्ल्ड कप आगाज 2 जून से वेस्टइंडीज और यूएसए में होने जा रहा है। स्क्वॉड में रिंकू सिंह को जगह नहीं मिलना सबसे ज्यादा चर्चा का विषय है। बीसीसीआई के इस फैसले से उनके फैंस में निराशा है। 


वर्ल्ड कप टीम में केएल राहुल और शुबमन गिल को भी जगह नहीं मिली है। विकेटकीपर के लिए पहली पसंद ऋषभ पंत जबकि दूसरी संजू सैमसन है। वहीं दूसरी तरफ सलामी जोड़ी रोहित और यशस्वी की ओपनिंग जोड़ी बरकरार है। जबकि तीसरे नंबर पर विराट कोहली हैं। गिल रिजर्व खिलाड़ी के रूप में टीम में रखे गए हैं। फैंस को इन खिलाड़ियों को नहीं होना भी खल रहा है। 

प्रमुख खबरें

GOAT इंडिया टूर 2025: लियोनल मेसी ने वीडियो साझा कर भारत को कहा धन्यवाद

FIFA The Best Awards 2025: डेम्बेले और बोनमती बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

IND vs SA लखनऊ टी20: भारत की 14वीं सीरीज़ जीत या दक्षिण अफ्रीका की वापसी

IPL Auction 2026: अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, करोड़पति क्लब में धमाकेदार एंट्री