5 दिन 'डिजिटल अरेस्ट' रखकर बुजुर्ग से 81 लाख ठगे! फरीदाबाद में साइबर ठगी का सनसनीखेज मामला

By Renu Tiwari | Oct 23, 2025

राष्ट्रीय राजधानी से सटे फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में साइबर ठगों द्वारा प्रवर्तन अधिकारी बनकर 68 वर्षीय एक बुजुर्ग को पांच दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ रखे जाने और फिर 81 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि सेक्टर 7डी निवासी विष्णुपद चटर्जी द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक, ठगों ने उन पर धनशोधन और मानव तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप लगाया और उन्हें ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर ठगी की।

इसे भी पढ़ें: छठ महापर्व पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा संकल्प: दिल्ली में मिलेगा स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण

उन्होंने मुझे पांच दिन तक वीडियो कॉल पर रखा, धमकाया और भुगतान करने के लिए मजबूर किया। 16 अक्टूबर को 51 लाख रुपये का भुगतान कराया गया जबकि 17 अक्टूबर को आरटीजीएस के माध्यम से 30 लाख रुपये का एक और भुगतान कराया गया।’’ फरीदाबाद पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद बल्लभगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प