By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 23, 2025
महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक बाघ ने मवेशियों को चारा खिलाने गए एक किसान पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
किसान की चिल्लाने की आवाज सुनकर उसका बेटा और गांव वाले मदद के लिए दौड़े। इस साल नागपुर जिले में बाघ द्वारा हमला किए जाने से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। 12 जनवरी को जिले के आमगांव में बाघ ने सहदेव सूर्यवंशी नामक व्यक्ति पर हमला कर दिया था, जिससे उनकी भी मौत हो गई थी।