मध्य प्रदेश के राजगढ़ में करंट लगने से किसान की मौत

By दिनेश शुक्ल | Nov 14, 2020

राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सुठालिया थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुरा में शुक्रवार को खेत में पानी देने के दौरान बिजली के तार की चपेट में आने से 40 वर्षीय किसान की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ग्राम भगवानपुरा निवासी रमेश (40) पिता जगन्नाथ लोधी की करंट लगने से मौत हो गई। बताया गया है किसान खेत में पानी दे रहा था, तभी खंभा से तार निकालने के दौरान बिजली के करंट की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम किया। 

प्रमुख खबरें

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित

Shreyas Iyer ने लगाई 18 पायदान की छलांग, ICC T20I Ranking में करियर के बेस्ट 7वें स्थान पर पहुंचे

UP Cabinet ने भदोही का नाम बदलकर ‘संत रविदास नगर भदोही’ करने को दी मंजूरी

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी