किसान नेता का दावा, दिल्ली बॉर्डर पर आतंकवाद फैला रहे हैं राकेश टिकैत

By अंकित सिंह | Aug 12, 2021

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों को प्रदर्शन लगातार जारी है। दिल्ली के अलग-अलग बार्डर पर किसान संगठनों के नेता पिछने आठ महीनों से डटे हुए हैं। इन सब के बीच भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह मुजफ्फरनगर में बड़ा दावा किया है। भानु प्रताप सिंह  ने राकेश टिकैत पर बड़ा हमला करते हुए उनपर आतंकवाद फैलाने का आरोप तक लगा दिया। ANI के मुताबित भानु ने कहा कि राकेश टिकैत दिल्ली बॉर्डर पर आतंकवाद फैला रहे हैं। उनके अंदर ईमानदारी नहीं रही, वे 100% बेईमान है। नए कृषि क़ानून बने रहने दो इसमें कोई दिक़्क़त नहीं है। हमारी मांग है कि किसान आयोग का गठन हो। इससे पहले राकेश टिकैत ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पांच सितंबर को होने वाली भाकियू की महापंचायत में आर-पार की रणनीति तैयार होगी। किसान नेता टिकैत ने रविवार शाम को नोएडा के जेवर क्षेत्र में सबौता अंडर पास के पास आयोजित एक रैली के दौरान अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र सरकार से तीनों नए कृषि कानूनों को तुरंत वापस लेने की मांग को दोहराते हुए कहा कि ये कृषि कानून किसान मजदूर और आमजन के विरोधी हैं। टिकैट ने कहा कि किसानों को बर्बाद करने के लिए बिना मांगे ये कृषि कानून देश के किसानों पर थोप दिए गए हैं, जिससे किसान पहले कर्ज में डूबेगा, फिर धीरे-धीरे पूंजीपति किसानों से उनकी जमीन हड़पने का काम करेंगे। 

 

प्रमुख खबरें

Rae Bareli पहुंचे Rahul Gandhi, व्यापारियों और वकीलों से मिलकर जानी समस्याएं

Gujarat Assembly के मानसून सत्र में पेश होंगे 9 अहम Bills, 11 सितंबर तक चलेगी कार्यवाही

Punjab में नशा तस्करी पर सवाल उठाने वाले ग्रामीण की मौत, Harpal Cheema पर FIR की मांग

Cauvery Dispute: Tamil Nadu को पानी देने के निर्देश के खिलाफ Supreme Court जाएगी कर्नाटक सरकार