किसान नेताओं ने सांसदों को लिखी चिठ्ठी, कहा- ईमानदार हैं तो हमारा सवाल उठाएं

By अंकित सिंह | Jul 22, 2021

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान पिछले आठ महीने से आंदोलन कर रहे हैं। इस सब के बीच 'किसान संसद' की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव हन्नान मोल्लाह ने कहा है कि किसानों की बात संसद नहीं सुन रही है इसलिए सभी सांसदों को हमने चिट्ठी दिया है कि हमारे वोट से जीते हैं तो ऐसा करें कि हम वोट देते समय याद रखें। ईमानदार हैं तो हमारा सवाल उठाएं। आज हम यहां आए। ANI के मुताबिक हन्नान मोल्लाह ने कहा कि यह 13 अगस्त तक लगातार चलेगा। प्रतिदिन 200 किसान सिंघु बॉर्डर से आएंगे और किसानों के मुद्दे पर चर्चा होगी। आज 3 कानूनों के पहले कानून APMC पर चर्चा हुई। इसके बाद हम कानून को संसद में खारिज करेंगे और संसद से अपील करेंगे कि 'किसान संसद' की बात मानकर कानून खारिज करे। आपको बता दें कि संसद में मानसून सत्र के बीच केन्द्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने मध्य दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। पुलिस ने मध्य दिल्ली के चारों ओर सुरक्षा बढ़ा दी है और वाहनों की आवजाही पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

प्रमुख खबरें

Afghanistan Earthquake | धराशायी होने से बाल-बाल बचा अफगानिस्तान! हिंदू कुश में 126 KM नीचे हिली धरती, 5.3 की तीव्रता से कांपे लोग

Asian Games: सेमीफाइनल में हांगकांग से 1-2 से हारी भारतीय महिला Squash टीम, कांस्य पदक जीता

खाद्य आपूर्ति को हथियार बनाने और वैध सुरक्षा उपायों में अंतर जरूरी: Piyush Goyal

महंगाई का बड़ा झटका! विमान ईंधन ATF ₹16/लीटर तो कमर्शियल LPG ₹62.59 हुआ महंगा, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर