किसान आंदोलन : पुलिस ने अब तक 183 व्‍यक्तियों को गिरफ्तार किया, सभी जमानत पर रिहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2021

नयी दिल्ली। सरकार ने बुधवार को कहा कि केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन के संबंध में पुलिस ने 183 व्‍यक्तियों को गिरफ्तार किया है और वे सभी अभी जमानत पर हैं। इसके साथ ही सरकार ने कहा कि आंदोलनरत किसानों के विरूद्ध दर्ज किसी भी मामले में राजद्रोह या आतंक-रोधी कानून के प्रावधानों को लागू नहीं किया गया है।

इसे भी पढ़ें: पंजाब सरकार द्वारा स्मार्ट स्कूलों में रिसेप्शन बनाने का फैसला पहले चरण में, 88 लाख से अधिक की राशि जारी

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साल 2020 से 20 जुलाई 2021 तक दिल्‍ली पुलिस ने किसान आंदोलन के संबंध में 183 लोगों को गिरफ्तार किया है और वे सभी जमानत पर हैं। राय ने कहा कि दिल्‍ली पुलिस के अनुसार आंदोलन कर रहे किसानों के विरूद्ध दर्ज किसी भी मामले में राजद्रोह या किसी अन्‍य आतंक-रोधी कानून जैसे गैरकानूनी गतिविधियां निवारण कानून (यूएपीए) के उपबंधों को लागू नहीं किया गया है।

प्रमुख खबरें

MI vs KKR IPL 2024: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता के बीच भिड़ंत, यहां देखें प्लेइंग 11

कुणाल घोष को काफी समय पहले पार्टी से हटा देना चाहिए, पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने साधा निशाना

भारत के खिलाफ शिकायत करने संयुक्त राष्ट्र पहुंचा पाकिस्तान, कर डाली इतनी सारी शिकायतें

झारखंड और भाजपा का दिल का नाता, PM Modi बोले- कांग्रेस और जेएमएम में लूट तथा भ्रष्टाचार करने की चल रही रेस