किसानों के साथ हो रहा धोखा, ट्रंप टैरिफ पर केजरीवाल ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- हमें अमेरिका पर 100% टैरिफ लगाना चाहिए

By अंकित सिंह | Aug 28, 2025

आप नेता अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भारतीय किसानों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया। केजरीवाल ने कहा कि देश के 90-95% किसानों को पता ही नहीं है कि उनके साथ क्या हुआ है। सरकार ने गुरुवार को शुल्क-मुक्त कपास आयात को तीन महीने के लिए और बढ़ा दिया। अब कपड़ा व्यापारी 31 दिसंबर तक बिना आयात शुल्क के कपास का आयात कर सकते हैं। इससे पहले सरकार ने 19 अगस्त से 30 सितंबर तक यह छूट दी थी। केंद्र सरकार के अनुसार, कपड़ा व्यापारियों को 50% अमेरिकी टैरिफ के बोझ से राहत देने के लिए यह फैसला लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: झूठे मामले में फंसाया गया, जेल से सरकार चला, अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि अब 19 अगस्त से 30 सितंबर तक, यानी 40 दिनों तक अमेरिका से आने वाले कपास पर कोई ड्यूटी नहीं लगेगी। अब अमेरिका से जो कपास आएगा या आना शुरू हो गया है, वो भारत में भारतीय किसानों के कपास से लगभग औसतन 15-20 रुपये प्रति किलो सस्ता है। उन्होंने कहा कि यदि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 50% टैरिफ लगाया है, तो हमें अमेरिका पर 100% टैरिफ लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी से मांग करते हैं कि कपास पर 11% आयात शुल्क वापस लेने के इस आदेश को तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाए और अमेरिका से आने वाले कपास पर पुनः 11% आयात शुल्क लगाया जाए और हमारे देश के किसानों को बचाया जाए।

प्रमुख खबरें

पाकिस्तानी PIO जासूसी मामले में Andhra Police ने दो और आरोपियों को पकड़ा

उत्तराखंड High Court ने परिवार के 3 लोगों की हत्या के दोषी की फांसी की सजा पलटी

Election Commission 17 राज्यों में कराएगा SSR, राजनीतिक दलों को मिलेगी पढ़ने योग्य मतदाता सूची

Bhagwant Mann की फ्रांस यात्रा को केंद्र से क्लीयरेंस न मिलने पर High Court पहुंची पंजाब सरकार