मुरैना कृषि उपज मंडी में किसान आपस में भिड़े, एक दूसरे पर चलाई गोलिया

By दिनेश शुक्ल | Dec 01, 2020

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में अपनी उपज पहले तुलवाने की बात को लेकर सोमवार सुबह जिले की पिड़ावली कृषि उपज मंडी में किसानों के दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान हुई गोलीबारी से मंडी में अफरातफरी मच गई। अंधाधुंध गोलीबारी में दो किसान घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है।  

 

इसे भी पढ़ें: कत्लखाने ले जाए जा रहे 10 गौवंश को ग्रामीणों ने पिकअप का पीछा कर छुड़ाया

विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इससे मंडी में आए कई किसान इधर-उधर अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। कोई ट्रैक्टर के पीछे छुपने लगा तो कोई मंडी परिसर के कमरों में छुप गया। ताबड़तोड़ फायरिंग में बंदूक के छर्रे केशव शर्मा और गोलू शर्मा को भी लगे। मंडी परिसर में फायरिंग और अफरा-तफरी के बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही मुरैना से भारी पुलिस बल मंडी परिसर में पहुंच गया। कोतवाली पुलिस ने फायरिंग करने वाले आरोपी बृजेंद्र गुर्जर, खेरू गुर्जर, भूरा शर्मा और विशंभर के लड़के के खिलाफ दहशत फैलाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मौके से दो खाली कारतूस भी बरामद किए हैं।

प्रमुख खबरें

Quetta Train Blast: ईद की खुशियां मातम में बदलीं, Suicide Bomber ने ट्रेन के उड़ाए परखच्चे, 24 जवानों की मौत

जयशंकर का America को दो टूक, आतंकवाद पर Zero Tolerance, वैध यात्रियों के Visa में न हो देरी

भारत टारगेट नहीं, US Visa Policy में बदलाव के बीच Marco Rubio ने की Indians की तारीफ

India-US की दोस्ती में नया अध्याय, 10 साल के लिए Defence Deal रिन्यू, Underwater निगरानी पर करार