हरियाणा में किसानों ने की ट्रैक्टर परेड की रिहर्सल, 15 अगस्त को 2000 वाहन होंगे शामिल, महिला किसान करेंगी नेतृत्व

By अनुराग गुप्ता | Aug 14, 2021

जींद। हरियाणा में 15 अगस्त के मौके पर किसानों का ट्रैक्टर मार्च होने वाला है। ऐसे में उन्होंने शनिवार को इसकी रिहर्सल की। केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों का विरोध प्रदर्शन पिछले 9 महीने से जारी है। राजधानी दिल्ली की सीमा समेत देश के अलग-अलग हिस्सो में किसान लगातार विरोध प्रदर्शन करते रहे हैं। ऐसे में अब स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हरियाणा के किसानों ने ट्रैक्टर परेड निकालने की योजना बनाई है। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा के किसान संवाद कार्यक्रम को लेकर अखिलेश ने साधा निशाना, कहा- चुनाव नजदीक होने के कारण BJP उन्हें याद कर रही 

गौरतलब है कि 26 जनवरी के दिन किसानों ने राजधानी दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकाली थी। जिसकी वजह से राजधानी की कानून व्यवस्था बाधित हो गई थी। ट्रैक्टर परेड में शामिल कुछ असमाजिक तत्वों ने लाल किले में एक धर्म विशेष का झंडा फहराया। मामला इतने में ही नहीं थमा लाल किले की ऐतिहासिक चीजों के साथ भी तोड़फोड़ की गई। इसके अलावा आईटीओ चौराहे पर हिंसक झड़पें तक हुईं।

प्रमुख खबरें

G20 बैठक: S Jaishankar ने कनाडा की विदेश मंत्री Anita Anand समेत कई समकक्षों से की चर्चा

Maharashtra SIR: मतदाता सूची में दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की तारीख 13 नवंबर तक बढ़ी

Nashik में Simhastha Kumbh की पूर्व संध्या पर निकली महाध्वज ग्राम परिक्रमा

Kolkata भगदड़: बिहार के दो मृतकों के परिजनों को बंगाल सरकार ने दिए 25-25 लाख रुपये