करनाल के मिनी सचिवालय में किसानों का प्रदर्शन जारी, राकेश टिकैत बोले- आगे की रणनीति होगी तय

By अनुराग गुप्ता | Sep 08, 2021

करनाल। केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले नौ महीने से किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है लेकिन पिछले महीने पुलिस लाठीचार्ज की घटना को लेकर किसानों ने न सिर्फ मिनी सचिवालय का घेराव किया बल्कि उसे धरनास्थल बना दिया। किसान रातभर वहां पर डटे रहे। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मिनी सचिवालय में दे रहे धरना की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर साझा की।

इसे भी पढ़ें: कृषि निर्यात की किसानों की आय दोगुना करने में महत्वपूर्ण भूमिका, कृषि निर्यात बढाने की जरूरत: सरकार 

गौरतलब है कि किसान नेताओं ने आईएएस अधिकारी आयुष सिन्हा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिनका वीडियो वायरल हो गया था। जिसमें सिन्हा कथित तौर पर पुलिसकर्मियों को प्रदर्शन कर रहे किसानों के सिर फोड़ने के लिए कहते सुनाई दे रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi