Tom Holland का बड़ा खुलासा, एक जवाब से Confirm हुई Zendaya संग Secret Wedding!

By एकता | Jun 16, 2026

हॉलीवुड के सबसे चहेते कपल टॉम हॉलैंड और जेंडया को लेकर एक बहुत बड़ी खबर आ रही है! ऐसा लग रहा है कि हमारे स्पाइडरमैन यानी टॉम हॉलैंड ने आखिरकार यह कन्फर्म कर दिया है कि उन्होंने और उनकी लॉन्ग-टाइम पार्टनर जेंडया ने ऑफिशियली शादी कर ली है। यह खुलासा तब हुआ जब टॉम 'एस्क्वायर' मैगजीन को एक इंटरव्यू दे रहे थे।

इसे भी पढ़ें: Justin Trudeau और Katy Perry की पिकनिक डेट, Santa Barbara में रोमांटिक तस्वीरें हुईं वायरल

सीक्रेट वेडिंग पर टॉम ने साधी चुप्पी

जब टॉम से उनकी इस बेहद सीक्रेट शादी के बारे में और डिटेल्स मांगी गईं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, "इस बारे में आपको बस इतना ही पता चलेगा।" यानी उन्होंने शादी की बात तो मान ली, लेकिन बाकी की बातें पूरी तरह सीक्रेट रखीं। वैसे, इससे पहले जेंडया के स्टाइलिस्ट लॉ रोच भी मार्च में कह चुके थे, "शादी हो चुकी है। आप उसे मिस कर गए।"

जेंडया के साथ अपने रिश्ते पर क्या बोले टॉम?

भले ही टॉम ने शादी की तारीख नहीं बताई, लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि जेंडया उनकी लाइफ में कितनी अहमियत रखती हैं। टॉम ने कहा, "हमारी फील्ड में बहुत स्ट्रेस होता है, ऐसे में एक मजबूत पार्टनर का होना बहुत जरूरी है। जेंडया मेरी सबसे अच्छी दोस्त है और मुझे अपना जीवनसाथी मिल गया है।"

इसे भी पढ़ें: Tay और Taylor Lautner ने अनोखे अंदाज में किया बेबी जेंडर का खुलासा, घर आने वाली है नन्ही परी

जल्द ही रेड कार्पेट पर दिखेगा यह कपल

यह कपल जल्द ही अपनी दो बड़ी फिल्मों, 'द ओडिसी' और 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे'के प्रमोशन के लिए तैयार है। ये दोनों फिल्में इसी साल जुलाई में रिलीज होने वाली हैं। हाल ही में सोमवार, 15 जून को मैड्रिड में दोनों को चार साल बाद एक साथ रेड कार्पेट पर स्पॉट भी किया गया, जहां दोनों बेहद खुश नजर आ रहे थे।

प्रमुख खबरें

Mumbai BKC Mall में फर्जी PMO आईडी और हथियार के साथ घुसे छात्र को कोर्ट से मिली जमानत

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा