किसान आंदोलन: किसानों ने जींद में ट्रैक्टर के साथ किया शक्ति प्रदर्शन, सतबीर पहलवान ने कही यह बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2021

जींद। केंद्र के तीन कृषि कानूनों को वापस करने की मांग को लेकर दिल्ली की सीमा पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में हरियाणा के जींद में सैकड़ो ट्रैक्टर के साथ किसानों ने शक्ति प्रदर्शन किया। इस मौके पर किसान नेता सतबीर पहलवान ने कहा कि किसान सरकार का घमंड तोड़ने का काम करेंगे। किसानों ने टैक्टर मार्च की शुरुआत खटकड़ टोल से कीजो कि पटियाला चौंक, पुरानी सब्जी मंडी, बत्तख चौंक से होती हुई सफीदों रोड़ से रानी तालाब अनाज मंडी से वापिस खटकड़ टोल के लिए रवाना हुई। किसानों की ट्रैक्टर यात्रा और शहर में ग्राम सचिव की परीक्षा की वजह से दिनभर जाम की स्थिति रही। 

प्रमुख खबरें

India vs Sri Lanka: भारत ने श्रीलंका को दिया फॉलोऑन, लंच तक 83 रन पर झटके 2 विकेट

Kidney Damage Signs: आंखों के नीचे सूजन और यूरिन में झाग? किडनी खराब होने के इन संकेतों को न करें Ignore

40 के बाद Women Health के लिए जरूरी हैं ये 3 Exercises, Core और Pelvic Floor को मिलेगी गजब की मजबूती

अभिनेत्री Kriti Sanon के रक्षाबंधन विज्ञापन को Giva ब्रांड ने विवाद के बाद हटाया