दो महीने से कटी है किसान की बिजली, परिवार सहित कलेक्ट्रेट में किया आत्मदाह का प्रयास

By दिनेश शुक्ल | Jun 15, 2020

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिला कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय हंडकंप मच गया जब एक किसान अफे परिवार सहित आत्मदाह करने पहुँच गया। सोमवार को अमरपाटन तहसील के देवतारा गांव में रहने वाले किसान नागेंद्र प्रताप सिंह अपने परिवार के साथ आत्मदाह करने पहुंच गए। हालांकि बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से किसान परिवार को आत्मदाह करने से रोक लिया गया। कृषक नागेंद्र का कहना है कि दो महीने से उसकी बिजली कटी हुई है, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी बिजली का कनेक्शन नहीं जोड़ रहे हैं। जिसकी वजह से खेती किसानी प्रभावित है और बारिश के दिनों में कीड़े मकोड़ों का भी खतरा बढ़ता जा रहा है। 

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला

Tamil Nadu और Puducherry की 3 विधानसभा सीटों पर By-Election की मतगणना शुरू