FTA में किसानों के हितों से समझौता नहीं, गोयल बोले, न्यूज़ीलैंड के साथ जल्द होगी ट्रेड डील

By अभिनय आकाश | Nov 06, 2025

फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बातचीत के लिए न्यूजीलैंड गए कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्टर पीयूष गोयल ने  कहा कि चाहे जिस भी देश के साथ मुक्त व्यापार समझौता हो, भारत ने अपने किसानों और एमएसएमई के हितों की सुरक्षा पर हमेशा ध्यान दिया है। इस साल मार्च में एफटीए पर शुरू हुई बातचीत का चौथा दौर न्यूजीलैंड में 7 नवंबर तक चलेगा। गोयल ने कहा कि न्यूजीलैंड से इस बातचीत में काफी प्रगति हुई है। समझौता जल्द हो सकता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर भी बातचीत चल रही है। कई संवेदनशील मुद्दे हैं। कई गंभीर मुद्दे हैं। तो स्वाभाविक है कि थोड़ा समय लगेगा।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा